पत्नी के दूसरे व्यक्ति के साथ नजदीकी होने की जानकारी मिलने पर दोनों के बीच तकरार हुई। इससे आहत आकर पति ने जहर खा लिया। आनन-फानन उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।
शाहबाद में पत्नी के प्रेम-प्रसंग के आहत पति ने जहर खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे परिवार के लोग शाहबाद के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार चल रहा है। हालांकि पुलिस ने ऐसी घटना से इनकार किया है।
विज्ञापन
ढकिया चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की पत्नी का गांव में ही दूसरे युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि प्रेम प्रसंग को लेकर पति और पत्नी में रविवार को विवाद भी हुआ था। इसी को लेकर सोमवार शाम को फिर से पति और पत्नी में विवाद हो गया।
विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद युवक की हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग नगर शाहबाद के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां युवक का उपचार शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
हालांकि जब इस प्रकरण में कोतवाल अनुपम शर्मा से बात की गई तो उन्होंने ऐसी किसी भी घटना से से इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि इस तरह की घटना उनके संज्ञान में नहीं है।