रामपुर में महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। राजकीय कन्या इंटर कालेज किला की छात्राओं और सूचना विभाग के कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम देखकर लोगों ने दांतों तले अंगुलियां दबा लीं। जिलाधिकारी ने बच्चों को स्मृृति चिन्ह देकर पुरस्कृृत किया।
रामपुर महोत्सव के दूसरे दिन राजकीय कन्या इंटर कालेज किला छात्राओं ने सामूहिक गान, गीत, आरिफ नादान कव्वाल ने कव्वाली, एमएल रामानन्द सांस्कृृतिक कल्याण समिति एवं समीक्षा, कमला राम शास्त्री कल्याण समित शाहजहांपुर के कलाकारों ने नाटक का मंचन किया।