फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: प्रेमी ने खाया जहर.. प्रेमिका ने काट ली हाथ की नस, दोनों ने किया था प्रेम विवाह, लड़के के परिजन नाराज

Sat, 18 Jan 2025 07:26 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

प्रेमी-प्रेमिका के विवाद में युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया और युवती ने हाथ की नस काट ली। दोनों तीन साल से साथ रह रहे थे और छह महीने पहले शादी की थी। युवक के परिजन युवती को स्वीकार नहीं कर रहे थे। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रामपुर मामले की पुलिस कर रही जांच - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमी-प्रेमिका के बीच हुए आपसी विवाद में युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद प्रेमिका ने भी हाथ की नस काट ली। दोनों को आनन-फानन अस्पताल में लाया गया। पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच शादी भी हो चुकी है। लड़के के परिवार वाले युवती को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। यह मामला गंज थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले का है।

विज्ञापन


उत्तराखंड निवासी युवती के अनुसार वह गंज थाना क्षेत्र निवासी युवक से सोशल मीडिया पर मिली थी। इसके बाद दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। बाद में युवती अपना घर छोड़कर रामपुर आ गई और एक किराये के मकान में युवक के साथ रहने लगी। युवती का दावा है कि दोनों तीन साल तक एक साथ रहे और छह महीने पहले दोनों ने शादी भी कर ली।

इस शादी से युवक के परिजन खुश नहीं है। उसने आरोप लगाया कि युवक के परिजन उसे मारने का प्रयास करने लगे। उसका आरोप है कि शुक्रवार को दोनों रामपुर छोड़कर हरिद्वार जा रहे थे। इस बीच जानकारी होने पर युवक के परिजनों ने पकड़ लिया और दोनों के साथ मारपीट की।
विज्ञापन


साथ ही युवती के हाथ की नस काट दी और युवक को जहरीला पदार्थ खिला दिया। मामले में गंज थाना प्रभारी पवन कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों पति-पत्नी है। इनका 12 जनवरी को भी आपस में विवाद हुआ था, जिसमें युवती ने थाने आकर शिकायत की थी। लेकिन, बाद में कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया था।

शुक्रवार को विवाद के बाद युवती ने हाथ की नस काट ली और युवक ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया है। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें