फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur : जयाप्रदा ने वारंट निरस्त कराने के लिए फिर लगाई कोर्ट में गुहार, फैसला सुरक्षित...कल आने की संभावना

Wed, 20 Dec 2023 05:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित कर लिया है। संभावना है कि बृहस्पतिवार को कोर्ट फैसला सुना सकती है।
विज्ञापन
जयाप्रदा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आचार संहिता के उल्लंघन के दो मामलों में पूर्व सांसद जयाप्रदा ने फिर एमपीएमएलए कोर्ट में गैर जमानती वारंट निरस्त करने की गुहार लगाई है। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित कर लिया है। संभावना है कि बृहस्पतिवार को कोर्ट फैसला सुना सकती है।

विज्ञापन


स्वार और केमरी थाने में लोकसभा चुनाव के दौरान पूर्व सांसद जयाप्रदा के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में 2019 में दो मुकदमे दायर कराए गए थे। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। स्वार में दर्ज एक मामले में अभियोजन की गवाही पूरी हो चुकी है और पूर्व सांसद को अपने बयान दर्ज कराने हैं।

लेकिन वह बयान दर्ज कराने कोर्ट नहीं पहुंच रही हैं, जबकि केमरी थाने में दर्ज आचार संहिता उल्लंघन के मामले में अभियोजन की गवाही चल रही है, लेकिन पूर्व सांसद इस मामले में भी कोर्ट नहीं पहुंच रही हैं। कोर्ट लगातार दोनों मामलों में गिरफ्तारी वारंट जारी कर चुका है। 
विज्ञापन


मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता असगर ने पूर्व सांसद की ओर से गैर जमानती वारंट को निरस्त करने के लिए फिर से प्रार्थना पत्र दिया, जिसका अभियोजन की ओर से विरोध किया गया। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित कर लिया। कोर्ट बृहस्पतिवार को अपना फैसला सुना सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें