फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: नामांकन में खेल, यूनिफाॅर्म की धनराशि में गड़बड़ी की आशंका, बीएसए ने 140 प्रधानाध्यापकों को भेजा नोटिस

Thu, 02 May 2024 03:02 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

रामपुर के सरकारी स्कूलों में नामांकन में फर्जीवाड़ा सामने आया है। इसके बाद यूनिफाॅर्म वितरण के लिए जारी होने वाली धनराशि में भी घपलेबाजी की आशंका जताई जा रही है। मामला उजागर होने पर 140 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्कूलों में छात्रों के नामांकन में फर्जीवाड़ा सामने आया है। दो अलग-अलग पोर्टल पर छात्रों की संख्या में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी पाई गई है, जिसके बाद यूनिफाॅर्म वितरण के लिए जारी होने वाली धनराशि में भी घपलेबाजी की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल इस मामले में जिले के 140 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। 

विज्ञापन


हर साल परिषदीय स्कूलों में बच्चों का नामांकन कराने के लिए स्कूल चलो अभियान चलाया जाता है। इसके तहत स्कूलों में बच्चों का नामांकन कराया जाता है, लेकिन इस अभियान में भी गड़बड़ी की जा रही है। पिछले शिक्षा सत्र में जहां छात्रों के नामांकन कराने में लापरवाही की गई, वहीं अब नामांकित किए गए छात्रों की संख्या को दर्शाने में गड़बड़ी की गई। 

दरअसल, जिन छात्रों का नामांकन होता है, उनकी संख्या यू-डाइस पोर्टल पर दर्शायी जाती है। इसी के माध्यम से बच्चों को सरकार की ओर से दी जाने वाली धनराशि डीबीटी के जरिये अभिभावकों के खातों में भेजी जाती है। जिले के 140 परिषदीय स्कूल ऐसे हैं, जिन्होंने दोनों पोर्टल पर अलग-अलग छात्र संख्या दर्शाई है।
विज्ञापन


यू-डाइस पोर्टल पर छात्रों की संख्या कम दर्शाई गई हैं, जबकि डीबीटी पोर्टल पर छात्र संख्या ज्यादा दर्शायी गई है। दोनों पोर्टल पर छात्रों की संख्या में 20 से लेकर 131 तक का अंतर आ रहा है। यह गड़बड़ी पकड़े जाने के बाद अभिभावकों के खाते में भेजी जाने वाली धनराशि में घपलेबाजी की आशंका जताई जा रही है।

इसका खुलासा पिछले साल के रिकाॅर्ड की जांच में हुआ है। जूम मीटिंग के जरिये जब इसकी समीक्षा की गई तो खुलासा हो गया, जिस पर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी संजीव कुमार ने जिले के 140 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी करते हुए उनसे जवाब तलब किया है। बीएसए ने सभी से चार मई तक इसको लेकर जवाब मांगा है।

सबसे ज्यादा गड़बड़ी बिलासपुर क्षेत्र के विद्यालयों में

छात्र संख्या दिखाने में सबसे ज्यादा गड़बड़ी करने वाले स्कूलों में बिलासपुर के स्कूल शामिल हैं। क्षेत्र के 24 विद्यालयों में छात्र संख्या में गड़बड़ी पाई गई है। इसके साथ ही शाहबाद के 23, चमरौवा के बीस, मिलक के 18, नगर क्षेत्र व स्वार के आठ-आठ, सैदनगर के 15 विद्यालय शामिल हैं। इन सभी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें