फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: लव लेटर देने से मना करने पर दादी-पोते को पीटा, पुलिस को आरोपी की तलाश, केस दर्ज

Sat, 27 Dec 2025 05:08 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

सार

युवती को लव लेटर न देने पर नाराज युवक ने एक बच्चे और उसकी दादी के साथ मारपीट की। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहबाद के अनवा गांव में युवती को लव लेटर को नहीं देने पर एक युवक ने बच्चे और उसकी दादी से मारपीट की। पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अनवा गांव की रहने वाली महिला सेषा देवी का आरोप है कि उसके पोते से गांव के ही युवक अरुण ने एक युवती को देने के लिए लव लेटर लिखकर दिया था।

विज्ञापन


पोते ने उसे देने से मना कर दिया।  पूरी बात अपनी दादी को घर जाकर बता दी। लव लेटर देने वाली बात से महिला नाराज होकर अपने पोते के साथ आरोपी के घर पहुंची और उसके पिता से शिकायत की। इससे गुस्साए युवक ने महिला और इनके पोते के साथ मारपीट की।

विरोध करने पर नाली में धक्का दे दिया गया और गाली-गलौच करते हुए वहां से भगा दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बेटी के अश्लील फोटो वायरल कर पिता से मांगे रुपये
दूसरी घटना में सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति की नाबालिग बेटी से फोन पर अश्लील बातें करने वाले युवक ने अब उसके पिता को बेटी की अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी है। आरोपी द्वारा लगातार रुपये की मांग किए जाने पर पीड़ित पिता ने थाना सिविल लाइंस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने बिलारी के युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ग्रामीण ने बताया कि मुरादाबाद जिले के बिलारी थाना क्षेत्र के सीकरी गांव निवासी शाने खां उसकी बेटी से फोन पर संपर्क करता है और अश्लील बातें करता है। विरोध करने पर आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगा।

आरोप है कि युवक बेटी की अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर रुपये की डिमांड कर रहा है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने सीकरी निवासी शाने खां के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मामला दर्ज कर लिया है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच की जा रही है।
विज्ञापन

श्रमिक से झगड़ा करने के आरोप में तीन गिरफ्तार
केमरी में मजदूर के साथ झगड़ा करने के आरोप में पुलिस ने ग्राम रास डंडिया निवासी विशाल, धर्मपाल व ग्राम मेघानगला की गौटियां निवासी प्रमोद को गिरफ्तार कर चालान किया है। थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान के मुताबिक जिला बरेली के थाना भमौरा के ग्राम तिरकुनिया निवासी नेकपाल सिमरा मोड़ स्थित पुल निर्माण कार्य में मजदूरी का कार्य करता है।

कार्य के दौरान सभी आरोपी नेकपाल के साथ बहस करने लगे। जिसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें