फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण में लंबी छलांग, रामपुर का आया 164 वां स्थान

सार

देशभर के शहरों की स्वच्छता सर्वेक्षण रैंकिंग जारी की गई हैं।इसके बावजूद कई स्थानों पर जलभराव की समस्या है, उसे भी दूर कराने का प्रयास किया जा रहा है।प्रदेश स्तर पर भी रामपुर की रैकिंग 23 वां है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर। देशभर के शहरों की स्वच्छता सर्वेक्षण रैंकिंग जारी की गई हैं। इस बार की रैंकिंग में रामपुर ने लंबी छलांग लगाई है। रामपुर का पहले देश में 294 वां स्थान था, जो अब सुधर कर 164 वें स्थान पर आ गया। राज्य की रैंकिंग में रामपुर का स्थान 23 वां है।
विज्ञापन

प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय/एसडीएम सदर निरंकार सिंह ने बताया कि रैंकिग को सुधारने के लिए शहर की सफाई व्यवस्था आदि पर विशेष ध्यान दिया गया। ओडीएफ प्लस, सफाई, शौचालय, जल सुविधाएं, डोर टू डोर कलेक्शन, कूड़ा निस्तारण की स्थिति में पहले से सुधार किया गया, जिसका नतीजा पहले से बहुत बेहतर आया है। शहर को स्वच्छ रखने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। इसको लेकर लोगों को भी जागरूक किया जा रहा कि इधर-उधर कूड़ा न फेंके। इसके अलावा बरसात में जलभराव की समस्या न हो, इसके लिए शहर में नालों पर से अतिक्रमण हटवाकर सफाई कराई गई है। इसके बावजूद कई स्थानों पर जलभराव की समस्या है, उसे भी दूर कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसके सकारात्मक परिणाम आने शुरू हो गए हैं। इसी का परिणाम है कि रामपुर की राष्ट्रीय स्तर की रैेकिंग में जबरदस्त सुधार हुआ है। रामपुर को एक लाख से अधिक और दस लाख से कम की आबादी वाले शहरों की कैटेगरी में राष्ट्रीय स्तर पर 164 वां स्थान प्राप्त हुआ है। प्रदेश स्तर पर भी रामपुर की रैकिंग 23 वां है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें