रामपुर की दढ़ियाल क्षेत्र की रहने वाले युवती प्रेमी के घर चली गई। हंगामा काटते हुए वह शादी की जिद पर अड़ गई। सूचना पर पुलिस दोनों पक्षों को थाने में ले आई। दोनों में समझौते के प्रयास चल रहे हैं।
दढ़ियाल क्षेत्र के एक गांव में सोमवार सुबह एक युवती अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। इसके बाद वह शादी की जिद पर अड़ गई। गांव के लोगों के जमा होने पर खूब हंगामा हुआ। हंगामा बढ़ता देख प्रेमी युवक घर छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस युवक के परिजनों और युवती को कोतवाली ले आई।
विज्ञापन
शाम तक कोतवाली में दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास किए जाते रहे, लेकिन समझौता नहीं हो सका। प्रेमी जिले में ही राजस्व विभाग में तैनात है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार सुबह टांडा क्षेत्र की एक युवती क्षेत्र के गांव में प्रेमी के घर पहुंच गई।
युवती को दो युवक बाइक पर बैठाकर पहुंचे और छोड़कर चले गए। प्रेमिका ने हंगामा करते हुए बताया कि उसका युवक से दो वर्षों से प्रेम संबंध है। युवक ने उससे शादी का वादा किया था, लेकिन अब परिजनों के दबाव में शादी से मना कर रहा है।