फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: शादी में शामिल होने गई थी युवती, रिश्तेदार ने कर दी छेड़खानी...परिजन पहुंच गए थाने

Mon, 11 Dec 2023 11:25 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

युवती ने पुलिस को बताया कि शादी में शामिल रिश्तेदार ने उसके साथ छेड़खानी की है। इसके बाद सभी रिश्तेदार कोतवाली पहुंच गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखकर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
रामपुर में चेकिंग करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरात में आई युवती ने अपने रिश्तेदार पर छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रामपुर निवासी एक युवती रविवार की दोपहर अपने परिजनों के साथ बिलासपुर कोतवाली पहुंची। युवती ने पुलिस से शिकायत की कि वह चार दिसंबर को नगर स्थित एक बरातघर में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आई थी।

विज्ञापन


बरात में ही कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी उनका एक रिश्तेदार भी आया हुआ था। आरोप है की कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी उसके एक रिश्तेदार ने उसके साथ बरातघर में छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। महिला की शिकायत को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरोपी पक्ष को भी कोतवाली बुला लिया।

जहां पुलिस ने आरोपी पक्ष से भी बात की तो उन्होंने छेड़खानी जैसे आरोपों को पूरी तरह से गलत बताया। जबकि, युवती घटना की रिपोर्ट दर्ज करनी की मांग पर अड़ गई। पुलिस ने युवती को आश्वासन दिया कि वह मामले की जांच कर शीघ्र ही आवश्यक कार्रवाई करेंगे। इसके बाद पुलिस युवती व उसके परिजनों को लेकर बरातघर भी पहुंची।
विज्ञापन


जहां पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी चेक करने की बात कही। वहीं, कुछ लोगों ने दोनों पक्षों के मध्य आपसी समझौता कराने के प्रयास भी किए, मगर आपसी समझौता नहीं हो सका। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें