फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: रामपुर को मिलीं 12 नई एंबुलेंस, मंत्री-विधायक ने दिखाई झंडी

Thu, 10 Apr 2025 01:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामुपर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत शासन ने रामपुर को 12 नई एंबुलेंस दी हैं। बुधवार को राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख के साथ शहर विधायक आकाश सक्सेना, डीएम जोगिंदर सिंह, एसपी विद्यासागर मिश्र, सीडीओ नंदकिशोर कलाल ने 102 एंबुलेंस सेवा को हरी झंंडी दिखाकर रवाना किया। राज्यमंत्री ने कहा कि एंबुलेंस से गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य केंद्राें तक लाने में आसानी होगी।
विज्ञापन

औलख ने कहा कि गर्भवती व प्रसूति महिलाओं को स्वास्थ्य केंद्रों और जिला अस्पताल पर प्रसव कराने और प्रसव के बाद और एक वर्ष तक के बच्चों को किसी भी प्रकार के खतरे के लक्षण होने पर स्वास्थ्य इकाई पर लाने व ले जाने के लिए निशुल्क परिवहन के लिए प्रदेश सरकार ने जनपद को 102 सेवा की 12 नई एंबुलेंस उपलब्ध कराई हैं।
शहर विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि आम जनमानस को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा प्राप्त हो सके, इसके लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।
इस अवसर पर डीएम जोगिंदर सिंह ने कहा कि जनपद को नई एंबुलेंस मिलने से स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी और आम जनमानस को त्वरित चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जनपद को प्राप्त 12 एंबुलेंस टोल फ्री नंबर 102 सेवा में कार्य करेंगी। कार्यक्रम में तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें