फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: डंडे और पाटल लेकर घर में घुसे, किशोरी जमकर पीटा...तोड़ दिए तीन दांत, नाक पर हमला

Sun, 15 Jun 2025 07:25 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, टांडा (रामपुर)

सार

टांडा में पड़ोसी युवक ने दूसरे के घर पर हमला बोल दिया। इसमें किशोरी को गंभीर चोट लगी है। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टांडा के गांव लांबाखेड़ा निवासी आशक अली ने कोतवाली दर्ज रिपोर्ट में कहा है कि वह अपने मकान पर निर्माण कार्य करा रहा था। इसी दौरान उसके पुराने घर में उसकी 16 वर्षीय बेटी नगमा और छोटे भाई-बहन अकेले थे।

विज्ञापन


आरोप है कि गांव के जीशान, अरमान अली, मासूक और हुसन बानो एक राय होकर लाठी-डंडों व पाटल लेकर घर में घुस आए। उन्होंने नगमा से माता-पिता के बारे में पूछताछ की। नगमा के समझाने पर भी सभी ने गाली-गलौज कर घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी।

शोर मचाने पर मासूक ने नगमा को डंडे से मारा, जिससे उसके दांत पर चोट लगी। जबकि जीशान ने पाटल से उसकी नाक पर वार किया, जिससे नगमा बेहोश होकर गिर पड़ी। उसके तीन दांत टूट गए और नाक में गंभीर चोट आई।
विज्ञापन


नगमा को खून की उल्टियां होने लगीं। शोर सुनकर मां पहुंची तो उसके साथ भी मारपीट की गई। आसपास के लोगों के आने पर आरोपित भाग गए। किशोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। जहां पर गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

झगड़ा कर रहे दो आरोपी गिरफ्तार
केमरी में झगड़ा करने के आरोप में पुलिस ने गांव भवरंका निवासी ओमकार व शिवम को गिरफ्तार कर चालान किया है। थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया कि आरोपी किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा कर रहे थे। जिसके बाद आरोपियों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें