अमरोहा में रक्तदान शिविर का डीएम निधि गुप्ता ने शुभारंभ किया
- फोटो : संवाद
मुख्य अतिथि के रूप में एसआईसी डॉ. संगीता गुप्ता और सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। परिवर्तन दी चेंज, वर्क एनजीओ, कायस्थ महासभा के सदस्य, पीएसी व पुलिस के जवानों ने रक्तदान किया। उनका एसपी सिटी कुमार रणविजय ने हाैसला बढ़ाया।
मुरादाबाद में रक्तदान शिविर में एसपी सिटी कुमार रणविजय
- फोटो : संवाद
इनके अलावा मंडल भर में कई जिम्मेदार नागरिकों ने स्वेच्छा से आकर रक्तदान किया। ब्लड बैंक की इंचार्ज डॉ. शिल्पा ने बताया कि एक यूनिट रक्त से चार मरीजों की जिंदगी बचाई जा सकती है।
रामपुर में रक्तदान करने वाले प्रमाणपत्र के साथ
- फोटो : संवाद
उन्होंने कहा कि अस्पताल से 83 थैलेसीमिया पीड़ितों समेत हर माह 100 यूनिट रक्त मरीजों को निशुल्क दिया जा रहा है। ऐसे में मरीजों का स्वास्थ्य रक्तदाताओं की मदद पर टिका है। रक्तदान करने वालों को अमर उजाला फाउंडेशन व जिला अस्पताल की ओर से प्रमाणपत्र दिए गए।
संभल में रक्तदान करते लोग
- फोटो : संवाद
जरूरत पड़ने पर रक्तदाता इस प्रमाणपत्र को दिखाकर रक्त ब्लड बैंक से ले सकते हैं। मुरादाबाद के अलावा कांठ सीएचसी, अमरोहा, रामपुर और संभल में भी रक्तदान शिविर आयोजित किए गए।