दो माह में 900 लोगों को काटा
मौसम का मिजाज पिछले दो दिन में बदला है तेज धूप और तपिश के चलते पालतू कुत्ते भी आक्रमक होकर बच्चों पर हमला कर रहे है। पिछले दो माह की बात करें तो जिले में 900 से अधिक लोगों पर कुत्तों ने हमला किया है। इनकी रोकथाम के लिए न तो पालिका प्रशासन के पास कोई खास इंतजाम नहीं है।
शहर के कई इलाके में आवारा कुत्ते लोगों को काटने के साथ ही बाइक सवारों को दौड़ा रहे हैं, जिससे कई बार बाइक सवार लोग हादसे का शिकार हो जाते हैं। मोहल्ला पक्का बाग, पुराना गंज, बिलासपुर गेट, मछली बाजार, तोपखाना, कुंडा, घेर मर्दान खां, जेल रोड, शुतर खाना, पहाडी गेट, राजद्वारा, पीली मस्जिद इलाके में कुत्तों का आतंक ज्यादा है।
यह कुत्ते लोगों को पांव, हाथ घुटने तक ज्यादा अटैक कर रहे हैं। पिछले दो माह की बात करें तो जिले भर में 900 से अधिक लोग इसकी चपेट में आए हैं और अब शाहबाद में बच्चे की मौत हो गई।
कुत्ते नहीं पकड़ पा रही पालिका
एक साल पहले 44 लाख के ठेके के साथ नगर पालिका ने शहर के खूंखार कुत्तों को पकड़ने के लिए कंपनी को ठेका दिया था। इसके बाद से न तो कंपनी का काम धरातल पर दिखाई दिया और न ही अधिकारियों ने इसकी सुध ली।
गर्मी में कुत्ते ज्यादा आक्रमक हो जाते हैँ जिसके चलते यह लोगो को चपेट में लें रहे है। कुत्ते काटने के बाद तुरंत जिला अस्पताल लेकर आए और एंटी रैबीज लगवाए। अस्पताल में भरपूर एटी रैबीज की वायल रखी हैं। --डॉ. दशरथ सिंह, वरिष्ठ फिजिशियन, रामपुर