फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur:  सात साल के बच्चे से पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म, नशीली चीज खिलाकर मारपीट, इस वजह से चली गई जान

Mon, 16 Feb 2026 02:13 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मिलक (रामपुर)

सार

मिलक में सात साल के बच्चे की माैत हो गई। परिजनों ने एक युवक पर दुष्कर्म करने और मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
रामपुर पुलिस कर रही जांच (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिलक में एक सात वर्षीय बच्चे की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह गांव के बाहर बेहोशी की हालत में मिला था। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके पिता ने गांव निवासी युवक पर बच्चे के साथ कुकर्म और मारपीट करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


घटना शनिवार की देर शाम क्षेत्र के उदयपुर जहांगीर की है। गांव निवासी एक व्यक्ति रात 10 बजे अपने सात वर्षीय पुत्र को लेकर नगर के सामुदायिक अस्पताल पहुंचा। जहां डॉक्टर ने बच्चे को देखते ही मृत घोषित कर दिया। बालक के पिता ने बताया कि उनका बेटा अपने घर के आगे सड़क पर खेल रहा था।

तभी गांव निवासी एक युवक उसे बहला-फुसलाकर गांव के निकट जंगल में ले गया और उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ मारपीट और कुकर्म किया। शाम छह बजे जब कुछ ग्रामीणों ने उसे देखा तो वह बेहोश अवस्था में पड़ा था।
विज्ञापन


आनन-फानन परिजन उसे बेहोशी की हालत में शाहबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर मिलक स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी नगर के सरकारी अस्पताल पहुंच गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि बच्चे की मौत का मामला प्रकाश में आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें