फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर काैन थी वह महिला: रामगंगा पुल के पास पेड़ से लटकी मिली लाश, 24 घंटे बाद भी नहीं हो सकी शिनाख्त

Sun, 29 Jun 2025 07:07 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

रामपुर के सैफनी क्षेत्र में रामगंगा पुल के पास महिला का फंदे से लटका शव मिला था। उसकी 24 घंटे बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सैफनी में शव की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर के सैफनी क्षेत्र में रामगंगा पुल के पास एक महिला का शव पेड़ से लटका मिला। शव की हालत बेहद खराब थी। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है, जिसने मामले को और रहस्यमय बना दिया है। घटना जटपुरा गांव के पास जंगल में सामने आई, जहां एक किसान ने खेत जाते समय पॉपुलर के पेड़ पर महिला का शव लटका देखा।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान और पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी हमबीर सिंह के साथ-साथ एएसपी अतुल कुमार श्रीवास्तव, सीओ हर्षिता सिंह और फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। शव कई दिन पुराना होने के कारण सड़-गल चुका था। इससे उसकी पहचान कर पाना बेहद मुश्किल हो गया है।

महिला की उम्र साल बताई जा रही है। आसपास बुर्का मिलने के कारण पुलिस को संदेह है कि वह मुस्लिम समुदाय से हो सकती है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत फांसी लगने से होना सामने आया है। शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं।
विज्ञापन


 पुलिस ने आसपास के जिलों के थानों को शव की तस्वीरें भेजी हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से भी पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। एएसपी श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच के लिए दो टीमें गठित की गई हैं जो महिला की पहचान और मौत के पीछे की वजहों को खंगालने में जुटी हैं।

रामपुर में महिला की लाश मिलने से कई तरह की सवाल खड़े हो रहे हैं। लोग तरह-तरह की आशंकाएं जता रहे हैं। आखिर यह महिला कौन थीं, उसकी किन परिस्थितियों माैत हुई पुलिस के लिए अब यह एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें