फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: दहेज की खातिर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

Sun, 29 Jun 2025 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार (रामपुर)। गांव महाराजपुर निवासी नाजमा ने पति व ससुराल वालों पर दहेज के लिए मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शनिवार को दो बच्चों के साथ स्वार कोतवाली पहुंची महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसका विवाह एक अगस्त 2021 को सरफराज के साथ हुआ था। विवाह में मायके वालों ने हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया था, लेकिन पति व ससुराल वाले दहेज से खुश नहीं थे। आरोप लगाया कि ससुराल वाले दहेज में कार और चार लाख रुपये की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि 26 जून की सुबह पति ने दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट की और तलाक देकर दूसरी शादी करने की धमकी देने लगा। उसने विरोध किया तो ससुर म्यासुद्दीन, सास अफरोज व ननद सबा और सीमा ने भी मारपीट की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें