फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: संदिग्ध परिस्थितियों में बीकॉम की छात्रा की मौत, बिस्तर पर मिला शव, खुली थी कमरे की खिड़की

Thu, 28 Mar 2024 12:30 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

रामपुर में बीकॉम छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन
पटवाई में बेटी की मौत के बाद गमगीन परिवार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटवाई थाना क्षेत्र के निस्बा गांव में बीकॉम की छात्रा पूनम (22) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे में बिस्तर पर पड़ा मिला। मां गंगा देवी ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह बेटी कमरे से सोकर नहीं उठी तो उसे देखने के लिए पहुंची।

विज्ञापन


कमरे के दरवाजे में कुंडी लगी हुई थी जबकि खिड़की खुली हुई थी। आवाज देने के बाद अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद खिड़की से देखा तो बेटी बदहवास हालत में थी। बेटी को बिस्तर पर इस हालत में देख मां की चीख पुकार मच गई।

बेटी को उठाने की कोशिश करने लगी। लेकिन वह नहीं उठी। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता पूनम की मौत हो चुकी थी। चीख-पुकार सुनकर पास में सो रहा बड़ा लड़का भारत पहुंच गया। उसने कमरे के गेट को खोला। परिजनों ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। इसके बाद एएसपी अतुल कुमार श्रीवास्तव और शाहाबाद सीओ अतुल कुमार पहुंचे। फिर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया। पटवाई थाना प्रभारी अजय शर्मा ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

छात्रा पूनम के पिता हरि कृष्ण की चार साल पहले ही मृत्यु हो चुकी है। पूनम घर की सबसे छोटी लड़की थी। पूनम के दो बड़े भाई हैं और चार बहने हैं। इसमें से दो बहनों का विवाह हो चुका है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें