सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम ने रिकॉर्ड रूम में हेराफेरी के मामले में जमानत के लिए एमपी-एमएलए कोर्ट में अर्जी दाखिल की। शुक्रवार को सुनवाई के बाद कोर्ट ने पुलिस से रिपोर्ट मांगी, अब शनिवार को भी सुनवाई होगी। इस मामले में दोनों को आरोपी बनाया गया है।
सीतापुर जेल में बंद सपा नेता आजम खां और हरदोई जेल में बंद उनके बेटे अब्दुल्ला आजम ने रिकार्ड रूम में हेराफेरी के मामले में जमानत के लिए एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट ट्रायल कोर्ट पहुंच गए हैं। दोनों ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से जमानत के लिए अर्जी दाखिल की है। इस मामले में शुक्रवार को सुनवाई हुई।
विज्ञापन
अब इस मामले में शनिवार को भी सुनवाई होगी। कुछ माह पहले शत्रु संपत्ति को खुर्द बुर्द करने के आरोप से घिरे सपा नेता आजम खां व अब्दुल्ला आजम को रामपुर पुलिस ने क्लीन चिट दे दी थी। इसके बाद यह मामला शासन तक पहुंचा था। मामले में शासन ने तत्कालीन पुलिस अधीक्षक अशोक शुक्ला के खिलाफ जांच बैठा दी गई थी।
इस मामले की दोबारा विवेचना के आदेश दिए गए थे। एसपी ने इस मामले की विवेचना अपराध शाखा के इंस्पेक्टर नवाब सिंह को सौंपी थी। नवाब सिंह इस वक्त शहर कोतवाल हैं। मामले में पिता-पुत्र को कोर्ट में आरोपी बनाया जा चुका है। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
अब सपा नेता व उनके बेटे ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट की शरण ली है। कोर्ट में उन्होंने अधिवक्ता के माध्यम से जमानत के लिए अर्जी दाखिल की है। कोर्ट ने पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। इस मामले में शुक्रवार को सुनवाई हुई। लेकिन पूरी नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई शनिवार को भी होगी।