यूपी पुलिस की डायल 112 जिले में लगातार अपनी सेवाएं दे रही हैं। इस सेवा का आंकलन सीधे सीएम स्तर पर किया जाता है। हर माह प्रदेश के सभी जिलों की सेवाओं का आंकलन कर उनकी रैंकिंग जारी होती है।
सीएम डैशबोर्ड पर इस सेवा को देने में रामपुर पुलिस ने बेहतरीन कार्य किया है। शासन की ओर से फरवरी की रैंकिंग जारी कर दी गई है। शासन की ओर से डैशबोर्ड पर रैंकिंग पीआरवी का रिस्पांस टाइम, पहुंचने का टाइम, कॉलर फीड बैक, एक्टिविटी, इंवेट क्लोजर सिस्टम एवं विजिलेंस जांच रिपोर्ट के अंकों के आधार पर जनपद की रैंकिंग तय की जाती है।
एसपी विद्या सागर मिश्र के अनुसार रामपुर की 112 की टीम ने यूपी 112 में अगस्त से लगातार सातवीं बार जनपद रामपुर प्रथम स्थान हासिल किया है।