फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: अब्दुल्ला आजम ने लगाया आरोप- मुल्क में बनाया जा रहा नफरत और दहशत का माहौल

Sun, 12 Jun 2022 11:15 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

सार

बिलासपुर क्षेत्र में एक सभा में अब्दुल्ला आजम ने कहा कि इस चुनाव में बहुत कुछ सोचना होगा। भाई को भाई से लड़ाया जा रहा है। जिस तरह से पुलिस की ज्यादतियां मुरादाबाद, सहारनपुर और इलाहाबाद (प्रयागराज) में सामने आई हैं। ये तस्वीरें सच बताया करेंगी।
विज्ञापन
अब्दुल्ला आजम - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां के पुत्र एवं स्वार से सपा विधायक अब्दुल्ला आजम खां ने कहा कि मुल्क में नफरत और दहशत का माहौल बनाया जा रहा है। यह (रामपुर लोकसभा उपचुनाव) चुनाव ये भी तय करेगा कि आप उसके कितने खिलाफ हैं। इस आह्वान के साथ उन्होंने रामपुर लोकसभा सीट के उप चुनाव में सपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट की अपील की।

विज्ञापन


बिलासपुर क्षेत्र में एक सभा में अब्दुल्ला आजम ने कहा कि इस चुनाव में बहुत कुछ सोचना होगा। जो हालात मुल्क के हैं, आपके सूबे के हैं, नफरत और दहशत का माहौल बनाया जा रहा है। भाई को भाई से लड़ाया जा रहा है। जिस तरह से पुलिस की ज्यादतियां मुरादाबाद, सहारनपुर और इलाहाबाद (प्रयागराज) में सामने आई हैं, वो इंसानियत के चेहरे पर ऐसा बदनुमा दाग है, जिसकी तस्वीरें दुनिया के रहने तक रहेंगी। ये तस्वीरें सच बताया करेंगी। उन्होंने कहा कि सिर्फ लोगों का नाम, हुलिया देखकर जानवरों से बदत्तर तरीके से मारा जाने लगा है।

उन्होंने कहा कि हम जिम्मेदारी से कहते हैं कि इस देश में रहने वाला कोई धार्मिक व्यक्ति, कोई अच्छा मुसलमान, कोई अच्छा हिंदू, सिख, ईसाई कभी किसी दूसरे मजहब का अपमान नहीं कर सकता। ऐसे लोग जो दूसरों के मजहब का मजाक उड़ाएं, अपमान करें, वो मेरे और आपके नहीं, बल्कि वो उस गुलदस्ते के दुश्मन हैं, जो गुलदस्ता गुजरी हुई नस्लें हमें देकर गई हैं। ऐसे लोग जो मजहब के नाम पर आपको लड़ाना चाहते हैं, उनको हराना है। उस सोच को हराना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें