फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: इस जिले के 86 दरोगाओं को बदला, एक इंस्पेक्टर को दूसरी जगह तैनाती, एसपी के एक पत्र ने कर दिया बड़ा बदलाव

Mon, 06 Nov 2023 10:49 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

रामपुर के पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव कर दिया है। बदले गए चौकी प्रभारियों और थाने में तैनात दरोगाओं को जल्द नए कार्यक्षेत्र में ज्वाइनिंग करने को कहा गया है। 
विज्ञापन
रामपुर में परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर के पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने कई चौकी प्रभारियों को हटा दिया है। इसके साथ ही कुछ नए दरोगा को चौकी का चार्ज दिया गया है। वहीं एक निरीक्षक का कार्यक्षेत्र भी बदला गया है। इस दौरान 86 दरोगा के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया। एसपी ने निरीक्षक रजनीश कुमार को चौकी मदरसा कोहना से शहर कोतवाली भेज दिया है।

विज्ञापन


उपनिरीक्षक रामकुमार सिंह को चौकी हजयानी कोतवाली से केमरी थाना, दिनेश पाल सिंह को चौकी कोसी मंदिर से सैफनी थाना, विपिन कुमार को चौकी नोदरा से केमरी, धर्मसिंह को चौकी बंजरिया से मिलक, मनोज कुमार को चौक चौकी से मिलक, विपिन कुमार को चौकी हवालिया से केमरी, श्रीपाल सिंह को ज्वालानगर से पटवाई भेजा गया है। 

इसके अलावा दिलीप कुमार को चौकी सिविल लाइंस से शाहबाद, सुभाष चंद्र यादव गंज से केमरी, जाकिर अली को चौकी पुराना गंज से केमरी भेजा है। वहीं राहुल यादव को स्वार से शाहबाद, धुरेंद्र सिंह को स्वार से केमरी, अजय कुमार को स्वार से केमरी, मनवीर सिंह को स्वार से केमरी, राजकुमार चौकी माटखेड़ा से शाहबाद की जिम्मेदारी दी है। 
विज्ञापन


अरविंद कुमार भट्ट मिलकखानम से पटवाई, दिनेश कुमार यादव को बिलासपुर से प्रभारी चौकी कोसी मंदिर, मनोज कुमार को ईसानगर चौकी से शाहबाद, अमना कुमार को बिलासपुर से खजुरिया, आनंदवीर सिंह को चौकी रुद्रविलास से प्रभारी चौकी ढकिया बनाया है।

वहीं रामप्रकाश को बिलासपुर से खजुरिया, प्रशांत कुमार को बिलासपुर से खजुरिया, मो.आसिफ को खजुरिया से कोतवाली, उरफान खां को मिलक से मिलकखानम, सरोज कुमार दीक्षित को मिलक से कोतवाली, कृष्ण किशोर मिश्रा को केमरी से सैफनी, रमेशचंद दुबे को केमरी से प्रभारी चौकी कोतवाली भेजा गया है। 

गुरजिंद्र कौर को केमरी से पटवाई, राजीव कुमार त्रिपाठी प्रभारी चौकी धमोरा से प्रभारी चौकी ईसानगर, विनोद कुमार गोतम को सैफनी से केमरी, सुरेश कुमार को सैफनी से मिलकखानम, मनोज कुमार को सैदनगर से शाहबाद भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें