फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: राजेंद्र के सिर सजा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष का ताज

Wed, 21 Jan 2026 02:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक वोट के अंतर की वजह से महासचिव पद के लिए आज फिर होगी मतगणना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। राजेंद्र प्रसाद छठी बार फिर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चुन लिए गए हैं, जबकि महासचिव पद के दो दावेदारों के बीच एक वोट का अंतर होने की वजह से हुए हंगामे के बाद फिर से बुधवार को मतगणना कराने का एलान किया गया है। शेष कार्यकारिणी निर्वाचित घोषित कर दी गई है।
बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए मंगलवार को दिनभर चली मतगणना के बाद परिणामों की घोषणा की। एल्डर कमेटी की ओर से घोषित परिणाम के मुताबिक राजेंद्र प्रसाद को सातवीं बार अध्यक्ष चुना गया। राजेंद्र प्रसाद को 253 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रत्याशी श्याम लाल को 199 मत मिले। इस तरह 54 वोटों से राजेंद्र जीते।
विज्ञापन

महासचिव पद के लिए परिणाम घोषित नहीं किए गए। मतगणना के बाद जो रिजल्ट सामने आया उसके अनुसार महासचिव पद के दावेदार मोहम्मद उसमान खां को 172 जबकि उनके निकटतम प्रत्याशी शिव नरेश तोमर को 171 वोट मिले। एक वोट का अंतर होने की वजह से एल्डर कमेटी इस पद के लिए दोबारा मतगणना कराने का एलान किया है। यह मतगणना बुधवार को दोपहर तीन बजे से होगी।
इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए सर्वजीत सिंह को चुना गया। सर्वजीत को 506 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रत्याशी त्रिलोकी सिंह को 160 वोट मिले। इस तरह सर्वजीत सिंह 346 रिकाॅर्ड मतों से जीते।
इसके अलावा उपाध्यक्ष (दस वर्ष से अधिक) पद के लिए अब्दुल खालिक व मोहम्मद अकरम को चुना गया। उपाध्यक्ष (दस वर्ष के कम) पद के लिए जसविंदर सिंह व मुरताज अली चुने गए। संजीव यादव को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसी तरह संयुक्त सचिव प्रचार पद के लिए सोहन लाल को चुना गया। नतीजों के ऐलान के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने जमकर जश्न मनाया।

-
महासचिव पद के लिए दो दावेदारों के बीच एक वोटर का अंतर आया है, जिस पर दोबारा मतगणना कराने की मांग की गई थी, जिसे मान लिया गया है। बुधवार को दोपहर तीन बजे से महासचिव पद के लिए फिर मतगणना होगी। -सतीश चंद्र, अध्यक्ष, एल्डर कमेटी
विज्ञापन


-
एक वोट का अंतर आने पर हंगामा
रामपुर। महासचिव पद के लिए एक वोट का अंतर आने पर वकीलों ने जमकर हंगामा किया। बाद में पुलिस ने अधिवक्ताओं को समझाकर शांत किया। कमेटी ने भी इस पद के लिए फिर से मतगणना कराने की बात कही। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें