फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार और सोमवार को होगी बारिश की संभावना, शनिवार को हुई बारिश ने बढ़ाई ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रविवार और सोमवार को बारिश लोगों की मुुसीबत बढ़ा सकती है। मौसम एक बार फिर बदल सकता है। शनिवार को दोपहर तक हुई रिमझिम बारिश से फिर ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिनभर धूप निकलने पर लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिली थी। लेकिन, गुरुवार की रात एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया। शनिवार को तड़के से ही बारिश शुरूहो गई। बारिश होने से ठंड बढ़ी तो लोग फिर से घरों में दुबक गए। दोपहर करीब 12 बजे बारिश तो रुक गई लेकिन आसमान में बादल छाए रहे। दिनभर बादल छाए रहने से सूूर्य के दर्शन नहीं हुए। दिनभर बादल छाए रहने और बारिश होने के बाद रविवार और सोमवार को फिर से बारिश होने की संभावना मौसम पूर्वानुमान ने व्यक्त की है। रविवार और सोमवार को बारिश होगी वहीं तापमान में कमी भी आएगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। जबकि, सोमवार को फिर से न्यूनतम तापमान नौ डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें