फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाई की बड़ी दुकानों और डेयरियों पर छापे, 10 सैंपल भरे

Wed, 10 May 2017 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में हसनेन दूध भंडार की दुकान पर छापा मार करवाई मे दूध के सैंपल लेती खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम। अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ भी प्रशासन ने अभियान छेड़ दिया है। इसी क्रम  में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मजिस्ट्रेट के संग जिले भर में दस सैंपल भरे। सभी सैंपल को जांच के लिए लैब भेजा गया है।

गर्मियां शुरू होने के साथ ही मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री शुरू हो गई है,जिसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग को जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने सभी मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान शुरू करने के आदेश जारी किए हैं। इसी क्रम में मंगलवार को शहर में नगर मजिस्ट्रेट ओमप्रकाश के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान यहां पर दूध, लांज की मिठाई के सैंपल भरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही मिलक क्षेत्र में भी खाद्य पदार्थों की चेकिंग की गई। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश त्रिपाठी के मुताबिक जिले भर में अभियान शुरू किया गया है। पहले दिन दस खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे गए हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें