रामपुर।गंज पुलिस ने सूचना के आधार पर एक युवक को पकड़ने के लिए छापा मारा लेकिन लोगों ने पुलिस से धक्का मुक्की कर दी।इसके बाद महिला थाने में ड्यूटी पर खड़े प्रभारी अपनी फोर्स के साथ शाहबाद गेट आ गए।उसके बाद हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़कर वहां से युुवक को अपने साथ थाने ले गएजहां उन्होने पूछताछ की जा रही है।
गंज पुलिस को सूचना मिली के किसी मामले में फरार चल रहा एक युवक शाहबाद गेट स्थित एक होटल में बैठा है। उसके बाद गंज थाने की पुलिस ने उस होटल में छापा मारा लेकिन यहां पर खड़े लोगों ने पुलिस से धक्का मुक्की करते हुए हंगामा कर दिया।इसके बाद शाहबाद गेट पर अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया।बाद में महिला थाने में तैनाती में खड़े गंज प्रभारी रामवीर सिंह को सूचना मिलने के बाद वह भी शाहबाद गेट पर आ गए।हंगामा कर रहे लोगों को वहां से खदेड़ दिया।बाद में युवक को अपने साथ थाने ले आए जहां उससे पुलिस पूछताछ कर रही है।