फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ौदा में दिखी रियासतों की कला-संस्कृति की झलक

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। गुजरात के बड़ौदा में रियासतों की कला-संस्कृति और शाही व्यंजनों को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें रामपुर रियासत की ओर से नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने शिरकत की।
विज्ञापन

रॉयल फेबल्स की ओर से आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम में देशभर के राजघरानों के लोग जुटे हैं। बड़ौदा के लक्ष्मी विलास पैलेस में हो रहे कार्यक्रम में पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां बड़ौदा राजघराने की प्रमुख शख्सियतों के साथ मौजूद रहे। कार्यक्रम उद्घाटन सत्र में नवाब काजिम अली खां के साथ बड़ौदा की महारानी राधिका राजे गायकवाड, पूर्व सांसद राजमाता शुभांगिनी राजे गायकवाड, महाराजा समरजीत सिंह गायकवाड, जसदन की रानी आलौकिका खाचर, बारिया की रानी जयकीर्ति सिंह, खारवा की रानी पुष्पिता सिंह, मंडावा की राजकुमारी गीतांजलि शाह और बेरा के राजकुमार यदुवीर सिंह विशेष आकर्षण रहे। पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां के पीआरओ काशिफ खां ने यहां बताया कि रॉयल फेबल्स के संस्थापक अंशु-वरुण खन्ना द्वारा शाही कला-संस्कृति और पकवानों पर आधारित कार्यक्रम पांच अक्तूबर तक चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें