फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुट्टू के आटे पर छापेमारी शुरू, सैंपल भरे

Fri, 07 Oct 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में ज्वाला नगर में कुट्टू के आटे का नमूना भरते खाद्य सुरक्षा अधिकारी। इमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

नवरात्र पर मिलावट का जहर कम करने के लिए फूड विभाग की टीम एक्टिव हो गई है। फूड विभाग की टीम ने छापेमारी शुरू कर दी है। इसके तहत टीम ने ज्वाला नगर में दो दुकानो पर छापा मारा,जहां से कुट्टू के साथ ही सिंघाड़े के आटे के नमूने भरे। इनको   जांच के लिए लैब भेज दिया गया है।

यूं तो खाद्य पदार्थो पर मिलावट का जहर पहले से ही घोला जा रहा है। मगर, मिलावटखोर नवरात्र जैसे त्योहारो में भी लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने में बाज आ नहीं आ रहे हैं,जिसके चलते दिक्कत महसूस हो रही है। आधे नवरात्र के उपवास बीत चुके हैं,लेकिन फूड विभाग की टीम ने कोई अभियान नहीं चलाया,जिस पर इस मुद्दे को अमर उजाला ने उठाया तो फूड विभाग की टीम हरकत में आ गई। फूड विभाग की टीम ने गुरुवार से छापेमारी शुरू कर दी।
विज्ञापन


फूड विभाग की टीम ने ज्वाला नगर में श्याम बाबा ट्रेडर्स की दुकान पर छापा मारा। टीम ने यहां से कुट्टू के आटे के सैंपल भरे। इसके बाद टीम ने ज्वाला नगर पुलिस चौकी के पास स्थित स्वामीनाथन जनरल स्टोर पर भी छापेमारी की। टीम ने यहां से भी सिंघाड़े के आटे के नमूने भरे। इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


फूड विभाग के अभिहित अधिकारी चमन लाल के मुताबिक श्याम बाबा ट्रेडर्स और स्वामीनाथन जनरल स्टोर पर छापेमारी करते हुए सैंपलिंग की गई है। सैंपल को जांच के लिए लैब भेज दिया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी। उनके मुताबिक अभी यह अभियान और तेज चलाया जाएगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें