फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: 27.34 करोड़ के ट्रांजिट हॉस्टल में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल

Fri, 18 Sep 2026 01:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। पुलिस लाइन में 27.34 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे जी प्लस 12 ट्रांजिट हॉस्टल के निरीक्षण में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए। बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त संगीता सिंह ने भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ हिस्सों में पुट्टी निकलने समेत निर्माण सामग्री और गुणवत्ता से जुड़ी कमियां सामने आईं। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कमियों को तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्य में प्रस्ताव के अनुसार निर्धारित गुणवत्ता वाली सामग्री का ही इस्तेमाल किया जाए। भवन के जिन हिस्सों में कमियां मिली हैं, उन्हें तत्काल ठीक कराया जाए।
इसके बाद मंडलायुक्त ने 92 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सद्भावना मंडप का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मंडप को जल्द से जल्द कार्यशील कराने के निर्देश दिए। कहा कि यदि किसी गाइडलाइन के कारण केंद्र के संचालन में बाधा आ रही है तो संबंधित स्तर पर पत्राचार कर उसका समाधान कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीएम अजय कुमार द्विवेदी, एसपी अनिल सिंह शिशोदिया, सीडीओ गुलाब चंद्र, एएसपी अनुराग सिंह समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें