फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: युवक की मौत के बाद दुकान बंद कर भागा झोलाछाप

Mon, 16 Nov 2026 01:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने के बाद युवक की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच करने पहुंची तो आरोपी दुकान बंद कर भाग चुका था। विभाग की ओर से झोलाछाप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी जा रही है। कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपी ने अपना मोबाइल भी बंद कर लिया है।
विज्ञापन

मसवासी क्षेत्र के गांव किशनपुर-मौलागढ़ निवासी विनय मसीह (25) को दो दिन से खांसी-जुकाम की शिकायत थी। शुक्रवार को वह उपचार कराने महाराजपुर स्थित एक झोलाछाप के पास पहुंचा था। आरोप है कि झोलाछाप ने उसे इंजेक्शन लगाया। कुछ देर बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे उत्तराखंड के बाजपुर स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
युवक की मौत के बाद झोलाछाप दुकान बंद कर भाग गया। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लोगों से पूछताछ की, लेकिन आरोपी नहीं मिला। टीम ने दुकान और आसपास के लोगों से मामले की जानकारी जुटाई। हालांकि, इंजेक्शन के रिएक्शन से ही युवक की मौत होने की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. दीपा सिंह ने बताया कि झोलाछाप के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें