फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: पीडब्ल्यूडी ने बाईपास ओवरब्रिज के नीचे की जर्जर सड़क की मरम्मत कराई

Mon, 24 Nov 2025 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। पीडब्ल्यूडी ने माठखेड़ा रोड स्थित बाईपास ओवरब्रिज के नीचे की जर्जर सड़क की मरम्मत करा दी है। सड़क की मरम्मत होने से क्षेत्रवासियों व व्यापारियों ने खुशी जाहिर की है
विज्ञापन

नगर, क्षेत्र के लोगों व उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के व्यापारियों ने कई बार एसडीएम से लेकर डीएम व राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख से मांग की थी कि नगर में माठखेड़ा रोड स्थित बाईपास फ्लाई ओवर के नीचे की सड़क जर्जर हालत में है, जिसकी वजह से अक्सर हादसे हो रहे हैं। राज्यमंत्री ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों से इस रोड का निर्माण शीघ्र करने को कहा था। इसके बाद पीडब्लूडी विभाग ने बिलासपुर स्वार रोड चौड़ीकरण के दौरान जर्जर सड़क का भी निर्माण कर दिया है। जर्जर रोड की समस्या उठाने पर अमर उजाला व रोड का निर्माण कराने पर लोगों ने अधिकारियों व राज्यमंत्री का आभार भी जताया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें