फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियों के लिए इंटर कालेज को रखी गई आधारशिला

Thu, 19 Nov 2015 12:10 AM IST
ब्यूूराे/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज लड़कियों के लिए भी खोला जाएगा। इसमें 12वीं तक पढ़ाई कराई जाएगी। शाहबाद रोड पर बुधवार को कालेज की आधारशिला विधि विधान के संग रखी गई। प्रबंधन के मुताबिक जल्द ही इसका निर्माण कार्य पूरा कराकर पढ़ाई शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन



विद्या भारती की ओर से संचालित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज शहर में कोसी मंदिर रोड पर है। इसमें लड़कों की पढ़ाई कराई जाती है। अब सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की स्थापना की जा रही है। इसकी नींव शाहबाद रोड पर बाईपास के पास बुधवार को रखी गई है। शिलापूजन का कार्यक्रम किया गया।


इस दौरान श्री प्रकाश गुप्ता एवं अनिल वशिष्ठ ने शिला पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर श्री प्रकाश गुप्ता ने कहा कि यह विद्यालय बालिकाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा। इस क्षेत्र की बालिकाओं को शिक्षित कर एक नए समाज का निर्माण करेगा। उन्होंने समाज के लोगों से इस कार्य में सहयोग करने की भी घोषणा की है।
विज्ञापन



कार्यक्रम में रामरक्षपाल उर्फ राजा ठाकुर ने पांच लाख रुपये सहयोग देने की घोषणा की। इसके साथ ही सुनील कौशिक, नारायण आर्य, यशपाल सिंह, अमरपाल ने भी निर्माण में हर संभव सहयोग देने का एलान किया। कार्यक्रम में सरस्वती कालेज के प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह चौहान ने सभी का परिचय कराया और आभार व्यक्त किया।


कार्यक्रम में कालेज के प्रबंधक सुरेश कुमार जैन ने सभी का स्वागत किया। इस मौके पर योगेंद्र सिंह चौहान, सुरेश अग्रवाल, सुमित गोयल, हरिओम गुप्ता, अतुल कपूर, अमित, बृजेश शर्मा, सुमित शर्मा, परागमणि वशिष्ठ, प्रेमपाल, भगवती प्रसाद, शिवम कौशिक, प्रमोद कुमार लोधी, बालजीत सिंह, शुभम शर्मा, प्रेम प्रकाश शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें