राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कार्यालय पर शोक सभा आयोजित कर विहिप नेता अशोक सिंहल के निधन पर शोक जताया। शोक सभा में हिन्दू जागरण मंच, भाजपा धर्म जागरण मंच, विद्या भारती, सेेवा भारती, संस्कार भारती, विश्व हिन्दू परिषद, एबीवीपी आदि संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी शामिल रहे।
सभा में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान सुंदर लाल, डा. अनिल अग्रवाल, बलदेव औलख, प्रभात अग्रवाल, सचिन सिंह, मणिकांत, शांति लाल चौहान, हरिओम गुप्ता, बलवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा भी गांधी समाधि पर अशोक सिंहल के निधन व पेरिस में आतंकी हमले को लेकर शोक जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान देवेश गुप्ता, अशोक बाबू, सनी, संजय सैनी, राजेश बाबू, शेर सिंह, ओमप्रकाश सैनी, अजय सैनी आदि मौजूद रहे।