फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल के सपनों को साकार कर रही भाजपा : अभय गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर/सैफनी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिले भर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई। इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके सपनों के भारत निर्माण का संकल्प लिया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर आवास विकास में हुए कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता ने कार्यकर्ताओं संग पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इससे पहले पंडित दीनदयाल उपाध्याय की आंबेडकर पार्क के निकट स्थित प्रतिमा पर जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता ने कार्यकर्ताओं संग माल्यार्पण किया। आवास विकास में हुए कार्यक्रम में अभय गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और उसे सशक्त करने के विजन पर काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर वर्ग और समुदाय के लोगों को निचले स्तर तक पर सरकारी योजनाओं का लाभ देकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करने का काम किया है। भाजपा सरकार ने गरीबों को आवास, शौचालय, हर घर में बिजली और गैस कनेक्शन के साथ ही सभी को राशन उपलब्ध कराने का काम किया है। इस अवसर पर शाहबाद ब्लॉक प्रमुख जगपाल यादव, आकाश सक्सेना, जागेश्वर दयाल दीक्षित, विकास दीक्षित, अशोक विश्नोई, राजीव मांगलिक, कपिल गुप्ता, हरीश गंगवार, भगवत सरन, ऋषभ ठाकुर आदि मौजूद रहे।
वहीं दूसरी ओर सिविल लाइंस सेक्टर में पेक्सफेड चेयरमैन सूर्यप्रकाश पाल ने कार्यकर्ताओं संग पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सूर्यप्रकाश पाल ने कहा कि भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा स्थापित मूल्यों व विचारों का अनुसरण करते हुए विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। इस मौके पर प्रभात अग्रवाल, अशोक सैनी, प्रमोद आहूजा, सुरेश बाबू गुप्ता, अशोक राठौर, आशू गुप्ता, सुंदर लाल सिंघानिया, जागन सिंह राजपूत, शोभित अग्रवाल, वसंत प्रजापति आदि मौजूद रहे। इसके साथ ही सेक्टर सिहारी, सिमरा, निपनिया, रास डंडिया आदि गांवों में भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर गोष्ठी का आयोजन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान अमरीश पटेल, दुर्गेश गंगवार, भगवान दास, जानकी मौर्य, होरीलाल कश्यप, मुकेश पटेल, पंचम लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सैफनी कस्बा स्थित भाजपा के वरिष्ठ नेता रामकिशोर रस्तोगी के प्रतिष्ठान पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर अमर सिंह जोशी, राजेश रस्तोगी, सुधीर रस्तोगी, फ़ौजी सुशील जोशी, बृजेश जोशी, राजा जोशी, विष्णु गुप्ता, प्रवीण जोशी अंशुल राजपूत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें