रामपुर।सोमवार शाम को मुठभेड़ के दौरान गंज पुलिस ने एक बदमाश के पैर में गोली मारकर उसको गिरफ्तार कर लिया था। जहां मंगलवार को उसको बेहतर इलाज के लिए मेरठ रेफर कर दिया गया है।
गंज पुलिस को सोमवार शाम को सूचना मिली थी कि मंडी समिति के पास कुछ बदमाश लूट की योजना बना रहे हैं।इस आधार पर एसओजी और गंज पुलिस की टीम ने मौके पर छापा मारा था। पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी थी, जिस पर पुलिस की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई थी। पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया था। घायल बदमाश अजीमनगर थाना क्षेत्र के खिजरपुर गांव निवासी सुभान उर्फ बाबू है।पुलिस ने घायल हुए बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा था। मामले की जानकारी मिलते ही एसपी संतोष कुमार मिश्रा,एएसपी अरुण कुमार सिंह व सीओ सिटी के साथ ही कई थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसको बेहतर इलाज के लिए मेरठ रेफर कर दिया गया है।गंज इंस्पेक्टर रामवीर सिंह ने बताया कि सुभान को उपचार के लिए मेरठ रेफर कर दिया गया है।