फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों का दर्द समझें डाक्टर, ढंग से पेश आएं

Mon, 03 Oct 2016 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने आईसोलेशन वार्ड सहित स्वास्थ्य विभाग की कई योजनाओं का शुभारंभ किया। सरकारी चिकित्सकों को नसीहत दी कि वह मरीजों के साथ सही तरह पेश  आएं और उनका दर्द समझें। उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं।

कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम ने रविवार को स्वास्थ्य विभाग की कई योजनाओं का शुभारंभ करने के बाद जिला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में सरकारी डाक्टरों को नसीहत दी कि वह मरीज का दर्द समझें और उनके साथ सही तरह पेश आएं। जो उनका पेशा है, उसे बदनाम न होने दें। मरीज का दर्द जब दिल से महसूस करोगे तो मरीज भी सम्मान करेगा। आजम खां ने कहा कि लखनऊ में क्या हो रहा है, इस पर नजर डालने की जरूरत नहीं। यह देखना है कि प्रदेश सरकार कितना विकास करा रही है। सपा सरकार ने जितना विकास कराया है देश में उसकी मिसाल बन गई है। उनकी सरकार हर गरीब के आंसू पोंछ रही हैं। जबकि केंद्र की भाजपा सरकार ने जनता को धोखा दिया है। अवाम से ठगी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा पंचायतों का नाटक कर मुसलमानों को बेवकूफ बना रही है। आजम खां ने नवाबों पर भी निशाना साधा। कमिश्नर वेंकटेश्वर लू, जिलाधिकारी अमित किशोर और पुलिस अधीक्षक संजीव त्यागी ने भी योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर चंदौसी की विधायक लक्ष्मी गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष लाखन सिंह, पूर्व विधायक अफरोज अली खां, एमएलसी घनश्याम सिंह लोधी, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन सलीम कासिम, नगर पलिका चेयरमैन अजहर अहमद खां, सपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मायादेवी, आसिम राजा, आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू भी थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें