फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों के निस्तारण को लेकर एनएचएम संविदा कर्मियों ने सीएमओ कार्यालय पर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सात सूत्रीय मांगों के निस्तारण को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) में तैनात संविदा कर्मियों ने बुधवार को हड़ताल कर सीएमओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही गुरुवार को भी धरना प्रदर्शन जारी रखने का एलान किया है। हालांकि इमरजेंसी सेवाएं सुचारु रहेंगी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले संविदा कर्मी सीएमओ कार्यालय पर एकत्र हुए। इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष मोहम्मद उवैस ने कहा कि लंबे समय से संविदा कर्मी अपनी सात मांगों के निस्तारण का मुद्दा उठा रहे हैं लेकिन, सरकार ने अभी तक कोई पहल नहीं की है। जिससे कर्मियों की समस्याएं हल हो सकें। जिस कारण अब कर्मियों को हड़ताल के लिए विवश होना पड़ा है।
उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत तैनात संविदा कर्मियों को नियमित करने, 7वें वेतन आयोग का लाभ देने, कर्मियों के लिए वेतन पॉलिसी निर्धारित करने, रिक्त पदों पर गैर जनपदों में स्थानांतरण करने, आउटसोर्स प्रक्रिया को समाप्त करने समेत कुल सात मांगों को दोहराया और कहा कि जब तक कर्मियों की मांगों का निस्तारण नहीं होता विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन

इस दौरान विजेंद्र सिंह आर्य, रेहान खान, दानिश हुसैन, प्रीति चौधरी, कल्पना गुप्ता, रहमान, अजीम, मेघा गुप्ता, कृष्णवती, डॉ. वीके शर्मा, डॉ. रियाज, डॉ. योगेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें