फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बंद हो शराब की दुकान’

Wed, 04 Apr 2018 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
सैफनी के कासम नगला गांव में शराब की दुकान हटाने को लेकर प्रदर्शन करतीं महिलाएं और बच्चे। अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

क्षेत्र कासम नगला गांव में शराब की दुकान हटाने की मांग कोे लेकर महिलाओं का पारा चढ़ गया। महिलाओं ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री से बस्ती के बीच शराब की दुकान हटाने की मांग की। साथ ही दुकानदार पर धमकाने का भी आरोप लगाया। 

क्षेत्र के गांव कासमनगला में बुधवारर को बड़ी संख्या में गांव की महिलाएं एकत्र होकर गांव में चल रही शराब की दुकान पर जा पहुंची। जहां महिलाओं ने शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। गांव के लोगों का कहना है कि समस्त गांव की अधिकांश आबादी मजदूरी का कार्य करती है, जिससे वह मजदूर अपने परिवार का पालन पोषण कर गुजारा करते हैं जबकि अब मजदूर पैसा कमाकर शराब पर खर्च कर देते हैं, जिस कारण अधिकांश परिवार शराब की दुकान के कारण भूखे मरने की कगार पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब की दुकान होने की वजह से छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा को भी खतरा पैदा हो रहा है। महिलाओं ने मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मामले की शिकायत की है। साथ ही दुकानदार पर धमकाने का आरोप लगाया है। इस मौके पर चरन सिंह, रघुवीर, वेदप्रकाश, चंद्रवती, नीरू, पिंकी, सोना, विनोद, वीना, अगूंरी, शशिकला, गुड़िया, हरीश, फूलवती, कृष्णा देवी, रामप्यारी व हरपाल सिंह आदि मौजूद रहे। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें