आल इंडिया सैनी सेवा समाज के जिलाध्यक्ष रुप सिंह सैनी के नेतृत्व में लोग एकत्र होकर कलेक्ट्रट पहुंच गए। जहां लोगों ने प्रदर्शन भी किया। उनका कहना है कि जुल्फेकार हाकी ग्राउंड के बराबर में एक शराब की दुकान है। इसके आसपास काफी संख्या में लोग रहते हैं।
यहां पर आएदिन लोग शराब पीने के बाद यहां पर आपस में गाली गलौज करते रहते हैं। इसके अलावा यहां पर कई मंदिर,स्कूल व अस्पताल तक बना हुआ है। शराब की दुकान बंद कराने को लेकर डीएम से इसकी मांग की है। कई बार इस मामले की शिकायत की जा चुकी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
प्रदर्शन करने वालों में राजू, पप्पू, राम सिंह, हरीराम, अजय सेनी, हीरालाल, विक्की, सुुनील ,प्रमोद,तांरा चंद्र मुकेश, महेश, सुभाष, रामलाल, रामवती, भूकन, प्यारेलाल, सोनू, आलोक सैनी, कलावती, प्रमोद, राजीव,नाजिम, भीम सिंह रावत, मुन्नी लाल, शंकर सेनी, टीकाराम, दयाराम, वेद राम, जीवन, कन्हैया लाल, राजा सैनी, इमरतलाल, मुन्नालाल, अजय, आकाश, किशन लाल, प्रेम सैनी, करन सैनी, लोकमन आदि लोग मौजूद रहे।