फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान हटाने के लिए प्रदर्शन, चक्काजाम

Sun, 02 Apr 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

शराब की दुकान को आबादी से हटवाने की मांग को लेकर तमाम लोगों ने प्रदर्शन किया और काफी देर हंगामा किया। अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर जाम लगा दिया। जाम लगने के बाद पहुंची पुलिस ने पांच दिन के भीतर दुकान बंद कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हो गए। उधर, दुकान के बाहर प्रदर्शन देखकर सेल्समैन डरकर दुकान बंद कर भाग गया।

आल इंडिया सैनी सेवा समाज के लोग जिला अध्यक्ष के रुप सिंह सैनी के नेतृत्व में काफी समय से शराब की दुकान हटाने को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन उनकी नहीं सुनी जा रही हैँ।  शनिवार को  सैनी समाज के लोग माला टाकीज के पास एकत्र होकर शराब की दुकान पर पहुंच गए जहां दुकानदार मौका पाकर वहां से फरार हो गया। 
विज्ञापन


लोगों ने रोड को बंद करके जाम लगा दिया। इसके बाद वहां पर हंगामा करना शुरू कर दिया जिससे दोनों ओर जाम  लग गया। इसके बाद लोगों को काफी दिक्कतें भी उठानी पड़ी।  सूचना के बाद कोतवाल अपनी टीम के साथ  वहां पर पहुंच गए जहां किसी तरह से लोगों को समझाना शुरू कर दिया लेकिन प्रदर्शन करने वाले लोग शराब की दुकान बंद कराने में लगे हुए थे।
विज्ञापन


कोतवाल के पांच दिन के आश्वासन के बाद ही लोगों ने वहां से जाम को खोला। पांच दिनों के अंदर बंद नहीं हुई,तो अध्यक्ष ने आत्मदाह करने की चेतावनी दी। इस मौके पर अतुल, विपिन सैनी, अमित सैनी, पुनीत सैनी, आलोक सैनी,  प्रेम सैनी, दीपक ,करन सैनी तुषार, पल्ल्वी, विकास संदीप, वीरेद्र सैनी, कुुंवरसेन, मनोज सैनी, शोभराम सैनी,चरन सिंह, दीपू, अमन, उदय, सौरभ, राकेश आदि  मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें