फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर व हाईस्कूल की परीक्षा में अनुपस्थित दिखाने पर अभिभावकों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। हाईस्कूल और इंटर के परीक्षा परिणाम में छात्राओं को अनुपस्थित दिखाने पर अभिभावक भड़क गए। अभिभावकों ने राजकीय खुर्शीद कन्या इंटर कॉलेज में पहुंचकर हंगामा किया। उन्होंने प्रधानाचार्य पर छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

राजकीय खुर्शीद कन्या इंटर कॉलेज में इंटर में 467 और हाई स्कूल में 336 छात्राएं पंजीकृत थीं। लेकिन इनमें से इंटर में 22 और हाई स्कूल में 29 छात्राएं परीक्षाफल में अनुपस्थित दर्शाई गई हैं। छात्राओं को परीक्षा परिणाम में अनुपस्थित दर्शाए जाने पर अभिभावक भड़क गए। अभिभावकों ने सोमवार को विद्यालय में जाकर हंगामा करना शुरू कर दिया। अभिभावकों का आरोप था कि प्रधानाचार्य ने छात्राओं को जबरदस्ती अनुपस्थित दिखाया है, जबकि इन छात्राओं ने प्री बोर्ड परीक्षा दी थी। जिससे छात्राओं का भविष्य अंधकार में हो गया है। अभिभावक काफी देर तक विद्यालय में हंगामा करते रहे। अभिभावक सलीमा खान का आरोप था कि प्रधानाचार्य ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। इसके बाद अभिभावक प्रधानाचार्य की शिकायत करने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय गए। लेकिन जिला विद्यालय निरीक्षक नहीं मिल पाए। अब मंगलवार को फिर से जिला विद्यालय निरीक्षक से इसकी शिकायत करेंगे। जबकि प्रधानाचार्य जमाल फातिमा का कहना है कि कई बार अभिभावकों व छात्राओं को जानकारी देने के बावजूद इन छात्राओं ने प्री बोर्ड परीक्षा नहीं दी। जिसके कारण बोर्ड ने उन्हें अनुपस्थित दर्शाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें