फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपाइयों ने एसपी काे घेरा, धरने पर विधायक

Sat, 23 Apr 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
आलियागंज प्रकरण में एसओ अजीमनगर के खिलाफ कार्रवाई को लेकर एसपी से बात करते विधायक युसूफ अली और अन्य बसपाई।
विज्ञापन
आलियागंज में मकानों को तोड़े जाने के विरोध में बसपाइयों ने भी शुक्रवार को एसपी आवास घेरा। चमऔरा विधायक यूसुफ अली के नेतृत्व में बसपाई एसपी आवास का घेराव कर धरने पर बैठ गए। बसपाइयों ने पुलिस व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पीड़ित परिवारों को मुआजवा दिलाने के साथ ही एसओ अजीमनगर के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग उठाई। उन्होंने चेतावनी दी है कि एसओ पर कार्रवाई न हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


आलियागंज प्रकरण पर बसपाई भी पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। चमरौवा विधायक यूसुफ अली के नेतृत्व में शुक्रवार को बसपाइयों ने आवास विकास से जुलूस निकाला। एसपी आवास पहुंचकर प्रदर्शन किया। एसपी आवास के सामने विधायक सहित बसपाई धरने पर बैठ गए। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। आलियागंज में मकान गिराने का विरोध जताया। 

आरोप लगाया कि पुलिस ने घरों में घुसकर मारपीट की। महिलाओं को भी नहीं बख्शा। एसओ अजीमनगर पर मनमानी करने का आरोप लगाया। एसओ ने हाईकोर्ट से मिले स्टे की कापी तक नहीं देखी और लाठी चलाने लगे। विधायक के धरना देने की जानकारी मिलते ही एसपी साधना गोस्वामी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

एसपी को ज्ञापन देकर बसपाइयों ने एसओ अजीमनगर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर एसपी ने बसपाइयों को आवश्यक कार्रवाई का भरोसा देकर शांत किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सागर, अब्दुल हसन, प्रेमपाल सिंह सैनी, हबीबुल रहमान, शांति प्रसाद सागर, प्रेमराज सागर, महबूब पाशा, डा.तनवीर अहमद, हरनंदन प्रसाद सागर मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें