फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों के मकान टूटे तो नेता भूख हड़ताल पर बैठे

Fri, 22 Apr 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
आलियागंज में धरने पर बैठे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अब्दुल सलाम।
विज्ञापन
 स्पोर्ट्स स्टेडियम की सड़क के लिए आलियागंज में मकान तोड़े जाने का मामला गरमा रहा है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हाफिज अब्दुल सलाम गुरुवार से बेमियादी भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के स्टे के बावजूद प्रशासन ने पुश्तैनी मकान तोड़ दिए। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक लोगों को इंसाफ नहीं मिलेगा, विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन


 स्पोटर्स स्टेडियम जाने वाले रास्ते पर आलियागंज में बुधवार को प्रशासन ने मकानों को अवैध बताते हुए जेसीबी चलवा दी थी। पांच मकान ढहाए गए थे। इसके बाद से जहां ग्रामीणों में आक्रोश है, वहीं दूसरी ओर इस मुद्दे पर क्षेत्रीय विधायक यूसूफ अली व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हाफिज अब्दुल सलाम ने प्रशासन का विरोध किया था। दोनों ही बुधवार को अलग-अलग धरने पर बैठे थे।

आलियागंज में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हाफिज अब्दुल सलाम ने रात में ही भूख हड़ताल की घोषणा कर दी। उनकी बेमियादी भूख हड़ताल गुरुवार को भी जारी रही। उनके साथ गांव की महिलाएं भी बैठी हुई हैं। उन्होंने कहा कि आलियागंज में प्रशासन ने गरीबों के साथ नाइंसाफी की है। हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान सलाम और उनके समर्थकों ने नगर विकास मंत्री के साथ ही प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर बाबू हाजी, हाजी माजिद, फिरासत, मुस्तफा हुसैन, हाजी असगर, शमशाद हुसैन, हाजी जमील अहमद, शाहिद अली, हाजी जुल्फेकार अली, इमरान पाशा, हाजी अख्तर अली, अनवार बाबू, अहसान, शाहिद हुसैन, मुर्शद पाशा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें