फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद आजम की रिहाई एवं महंगाई विरोध में सड़कों पर उतरे सपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सांसद आजम खां की रिहाई कराने एवं महंगाई के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर आ गए। इसको लेकर सपाइयों ने तहसील सदर में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। साथ ही भाजपा पर आरोप लगाया कि भाजपा के राज में पंचायत चुनाव के दौरान लोकतंत्र की हार हुई।
विज्ञापन

गुरुवार को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार गंगवार के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के तमाम कार्यकर्ता सड़कों पर आ गए। इसके बाद तहसील सदर पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सचिन राजपूत को सौंपा। उनका कहना था कि जिला पंचायत अध्यक्ष एवं क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा ने लोकतंत्र को हरा दिया। इसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी। महिलाओं का अपमान किया गया। उन्होंने दोबारा चुनाव कराने की मांग की है। साथ ही उन्होंने कहा कि सांसद आजम खां की रिहाई की जाए और उनके व उनके परिवार के खिलाफ हो रही उत्पीड़नात्मक कार्रवाई बंद की जाए। उन्होंने किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाने, गन्ना किसानों का भुगतान कराने, किसान विरोधी कृषि कानून वापस करने, महंगाई पर रोक लगाने, नौजवानों को रोजगार दिलाने, कानून व्यवस्था को बहाल करने, महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों पर रोक लगाने, भ्रष्टाचार पर रोक लगाने, दलितों एवं अल्पसंख्यक वर्ग के खिलाफ हो रहे अत्याचार को बंद करने आदि की मांग की है। इस मौके पर नवीन शर्मा, कमल तुरैहा, महफूज खां, श्रीपाल यादव, दिनेश यादव, कामरान, सलीम, मुराद कलीम, जमील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें