नगर में तहसील के अधिवक्ताओं ने तहसीलदार के विरुद्ध मोर्चा खोलते हुए तहसीलदार के ट्रांसफर होने तक तीनों अदालतों में अनिश्चित कालीन हड़ताल को शुरू करते हुए धरना- प्रदर्शन किया। साथ ही न्यायिक कार्य से विरत रहे।
ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व से नगर में तहसील के अधिवक्ताओं ने डीएम को पत्र लिख कर तहसीलदार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगते हुए ट्रांसफर की मांग की तथा कहा था की अगर ट्रांसफर नहीं किया गया तो तहसील की बार एसोसिएशन के अधिवक्ता हड़ताल पर चले जाएंगे लेकिन ट्रांसफर ना होने पर बुधवार से तहसील के अधिवक्ता ट्रांसफर न होने तक तीनों अदालतों के न्यायिक कार्यों से विरत रहे।
साथ ही तहसील में तहसीलदार के विरुद्ध नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रेम सिंह, अनिल कुमार भारद्वाज, प्रताप सिंह चौहान, समर सिंह चौहान, केपी सिंह, मुबश्शार अली, प्रथी सिंह, सोमवीर सिंह, स्वराज सिंह, खुर्शीद अहमद रहे।