फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीचड़ भरे रास्ते पर कांवड़ियों ने किया प्रदर्शन

Mon, 30 Jul 2018 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में सोमवार को भमरौवा मंदिर को जाने वाली सड़क पर कीचड़ होने के विरोध में प्रदर्शन करते श्रद्धालु।
विज्ञापन

विज्ञापन
 प्रशासन की अनदेखी और सुस्ती के कारण इस बार भी शिवभक्त कांवड़ियों को पातालेश्वर महादेव शिव मंदिर भमरौआ के लिए कीचड़ और खस्ताहाल मार्ग से ही गुजरना पड़ा।इससे परेशान होकर श्रद्धालुओं ने प्रदर्शन किया। सोमवार सुबह तक हुई बारिश के कारण मार्ग पर कीचड़ और फिसलन काफी बढ़ गई। इससे श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

पंजाबनगर मार्ग के भी दुरुस्त न होने व मंदिर मार्गों पर प्रकाश और पेयजल की व्यवस्था भी समुचित न होने के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भमरौआ मंदिर को जाने वाली सड़क पर कीचड़ होेने की वजह से श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके विरोध में श्रद्धालुओं ने प्रदर्शन भी किया और जल्द से जल्द सड़क बनाए जाने की मांग की। सावन माह शुरू होने से पहले भी कई संगठनों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर इस मार्ग को ठीक कराने की मांग की थी। विधायक राजबाला ने तो प्रदेश के पर्यटन मंत्री को पत्र लिखा था। इसके बाद सड़क की मरम्मत नहीं  कराई गई।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें