फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने गन्ना तौल न होने का आरोप लगाते हुए किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगर (रामपुर)। खेमपुर गन्ना केंद्र पर तौल नहीं होने पर किसान भड़क गए। नाराज किसानों ने त्रिवेणी मिल अफसरों के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। किसानों ने तौल प्रारंभ न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि स्वार गन्ना समिति क्षेत्र के खेमपुर क्रय पर करीब पांच दिन से गन्ने की तौल बंद है, जबकि किसानों का गन्ना क्रय केंद्र पर खड़ा सूख रहा है। शनिवार को गन्ना क्रय केंद्र पर किसान एकत्र हुए और गन्ना मिल अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। उनका आरोप था कि मिल कर्मचारी और अधिकारी अपनी मनमानी कर रहे हैं। किसानों ने आरोप लगाया कि क्रय केंद्र पर पूरे सीजन किसानों को धक्के खाने पड़े हैं। किसानों का वाहन दो से तीन दिन में खाली होता है। आए दिन शिकायत के बाद भी मिल प्रबंधन और कर्मचारी कोई समाधान नहीं निकाल रहे हैं। किसानों ने चेतावनी दी अगर तौल व्यवस्था ठीक ना हुई तो गन्ना सेंटर पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में हाफिज जलीस, शहाबुद्दीन, जावेद, रिजवान, नासिर, आरिफ, जमना, उस्मान, इश्तेकार, अफसर अली आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें