फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना क्रय केंद्र पर तौल न होने पर किसानों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगर(टांडा)। गन्ना क्रय केंद्र पर तौल न होने का आरोप लगाते हुए बंजरिया क्रय केंद्र पर किसानों ने गन्ने को आग हवाले कर दिया। इस दौरान उन्होंने मिल प्रबंधन के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

सैदनगर क्षेत्र के बंजरिया चौराहे पर राणा शुगर मिल बेलबाड़ा का क्रय केंद्र है। किसानों का आरोप है कि केंद्र पर पिछले चार दिनों से तौल नहीं हुई है। तौल न होने से किसानों का गन्ना क्रय केंद्र पर पड़ा सूख रहा है। लालपुर करनपुर मार्ग के हालात खराब होने के कारण गन्ना ट्रांसपोर्टर मिल तक गन्ना नहीं पहुंचा पा रहे हैं, जिससे तौल बंद है। शनिवार के क्षेत्र के किसान क्रय केंद्र पर एकत्र हुए और उन्होंने लालपुर करनपुर मार्ग को गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली लगाकर जाम कर दिया एवं प्रदर्शन करने लगे। सूचना मिलने पर सैदनगर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची, किसानों को काफी समझाकर जाम को खुलवाया। उसके बाद किसानों ने क्रय केंद्र पर पड़े गन्ने को आग को हवाले कर दिया एवं मिल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों का कहना था कि चार दिन पूर्व मार्ग के हालात खराब होने से सड़क हादसा हुआ जिसमें ट्रैक्टर चालक की मौत भी हो गई थी। उसके बाद से मार्ग के हालात बेहद खराब हैं, रात को रेत से भरे खनन के डंपर टांडा से होकर इसी मार्ग से गुजरते हैं जिन्होंने गहरे-गहरे गड्ढे डाल दिए हैं। किसानों का गन्ना ट्रांसपोर्ट के माध्यम से इस मार्ग से नहीं जा पा रहा है। मिल प्रबंधन ने भी गन्ना मंगवाने से मना कर दिया है, अब किसानों का गन्ना क्रय केंद्र एवं खेतों में पड़ा सूख रहा है। न तो मिल प्रबंधन को किसान की चिंता है और न ही प्रशासन को। पुलिस खनन के डंपरों से सुविधा शुल्क वसूल रही है इसलिए इनपर रोक नहीं लगा रही है, लेकिन इस बीच में किसान की फसल बर्बाद हो रही है। किसानों ने मिल प्रबंधक के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। हंगामे की सूचना मिलने पर टांडा एसडीएम निधि डोडवाल एवं क्षेत्राधिकारी स्वार धर्म सिंह मर्छल मौके पर पहुंचे एवं किसानों को समझाकर शांत करवाया। एसडीएम ने जल्द जिलाधिकारी से मुलाकात कर मार्ग की मरम्मत का काम करवाने का आश्वासन दिया है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह पिंटू चौधरी, जुबैद आलम, रनबीर सिंह, सत्यबीर सिंह, विजय पाल, आरिफ अली नजाकत हुसैन,आदि किसान मोजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें