फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आक्रोशित किसानों ने तेज बारिश में तिरपाल के नीचे खड़े होकर किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
भोट। कृषि कानूनों की वापसी की मांग को लेकर टोल प्लाजा पर धरने पर डटे किसान किसी भी कीमत पर पीछे हटने के लिए तैयार नहीं हैं। शुक्रवार रात से लगातार हो रही बारिश के बीच किसानों ने पूरी रात तिरपाल के नीचे बैठकर गुजारी। किसानों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी की।
विज्ञापन

नए कृषि कानूनों की मांग को लेकर कोयला टोल प्लाजा पर बैठे किसानों का धरना 23वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान तेज बारिश होने पर किसानों ने टोल प्लाजा परिसर में ही तिरपाल बांधकर अस्थायी रूप से बारिश का बचाव किया और तिरपाल के नीचे खड़े होकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी व प्रदर्शन किया। किसानों को संबोधित करते हुए भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष मो. तालिब ने कहा कि किसान आंधी, बारिश, धूप या ठंड से डरने वाला नहीं है ये सब तो किसान के साथी है। इन सबको सहन करते हुए ही किसान फसल तैयार कर देश के लिए अनाज का उत्पादन करता है। किसान अब इसी धूप, ठंड, बारिश व आंधी, तूफान के बीच आंदोलन करके ही तीनों कृषि कानूनों को वापस भी करवाएगा। इस दौरान छिद्दा अली, शहादत हुसैन, शाकिर अली, मोहम्मद यासीन, अब्दुल मुस्तफा, नदीम अहमद, सतनाम सिंह, इस्तकार हुसैन, मोहम्मद रिजवान, चंद्रसेन, मोहनलाल, मोतीराम, फरमान अली, मुनव्वर हुसैन, शफीक अहमद, शकील अहमद, इकरार हुसैन, गुरदीप सिंह, मुजफ्फर अली, प्रेम शंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें