फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज कृषि कानूनों की प्रतियां जलाएंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान शनिवार को कानून की प्रतियां जलाकर अपना विरोध प्रकट करेंगे। शनिवार को रामपुर में भाकियू के कार्यकर्ता जिला मुख्यालय सहित सभी तहसीलों में कृषि कानूनों की प्रतियां जलाएंगे।
विज्ञापन

भाकियू के जिलाध्यक्ष हसीब अहमद ने बताया कि केंद्र सरकार ने पिछले साल पांच जून को ही कृषि कानूनों को लागू किया था। कोरोना लॉकडाउन की आड़ में सरकार ने देश की जनता पर तीन कानून थोपे जिसका किसानों व आम नागरिकों ने खुलकर विरोध किया। इन कृषि कानूनों का बड़े पैमाने पर विरोध हुआ और दिल्ली की सीमाओं पर पिछले छह महीनों से ज्यादा समय से विशाल आंदोलन चल रहा है। उन्होंने कहा कि पांच जून 1974 को लोकनायक जयप्रकाश ने संपूर्ण क्रांति का नारा दिया था। भाकियू 5 जून को संपूर्ण क्रांति दिवस मनाएगी। इसके तहत जिला मुख्यालय से लेकर तहसीलों में कृषि कानूनों की प्रतियां जलाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि यह विरोध पूरी तरह से लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण होगा। हमारी केंद्र सरकार को सीधी चेतावनी होगी कि देश की जनता को यह कानून मंजूर नहीं है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें