फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले भर में 10 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में नए कोरोना संक्रमितों और आइसोलेट संक्रमितो का आंकड़ा लगातार कम रो रहा है। जो कि राहत देने वाला है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले में 10 नए संक्रमितो की पुष्टि की गई है। साथ ही 33 लोगों ने आइसोलेशन की अवधि को पूरा कर लिया। जिले भर में लगातार हो रही जांचों के बाद शुक्रवार को दस नए संक्रमितो की पुष्टि की गई। जिसमें आरटीपीसीआर जांच में तीन और निजी लैब में जांच पर छह संक्रमित पाए गए। साथ ही एंटीजन जांच में एक नए संक्रमित की पुष्टि हुई। इस दौरान 33 संक्रमितों ने आइसोलेशन की अवधि को भी पूरा कर लिया। इसके बाद जिले में सक्रिय मामले 164 रह गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें